.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 31 January 2014

‘कच्चे कर्मचारियों को जल्द किया जाए पक्का’

चंडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी ने गैर जरूरी शर्तो को हटाकर दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सभी कच्चे कर्मचारियों को जल्द पक्का करने की मांग की है। बृहस्पतिवार को तालमेल कमेटी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में यह मुद्दा उठाया।
कर्मचारियों की मांगें पूरी करने के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि जल्द वे अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंप देंगे। तालमेल कमेटी के सदस्य सुभाष लांबा ने बताया कि सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को उन्होंने कमेटी के समक्ष ठोस तर्को व तथ्यों के साथ उठाया है। कर्मचारियांे की सेवाएं नियमित करने की नीति करने में स्टेट ऑफ कर्नाटक बनाम ऊमा देवी केस का फैसला बाधक नहीं है। 1बैठक की अध्यक्षता बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने की। इसमें आइएएस राजबीर सिंह आइएएस, राजीव डुडेजा, सुभाष लांबा, जीवन सिंह, कंवर सिंह यादव, मान सिंह, बालकुमार शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, रामफल दहिया मौजूद रहे।                                               dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.