.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 30 January 2014

खुलेंगी तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी

चंडीगढ़ : हरियाणा मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने को मंजूरी दे दी है। अब अशोका यूनिवर्सिटी (सोनीपत), अल-फलाह विश्वविद्यालय (फरीदाबाद) और बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय (गुड़गांव) की स्थापना के लिए अध्यादेश लाया जा सकेगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटी अधिनियम 2006 में लागू किया गया था। इसके तहत ही इन तीनों विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए प्रस्ताव आए थे। सरकार का उद्देश्य इन विश्वविद्यालयों को स्थापित कर उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न संकायों में अध्ययन एवं प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करना है।                                         dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.