.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 6 November 2014

"सेमेस्टर के बजाए वार्षिक परीक्षा की बहाली करे सरकार"

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला ) ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सेमेस्टर प्रणाली के बजाए वार्षिक परीक्षा की बहाली करने की वकालत की है। हसला के जिलाध्यक्ष भगवानदत ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता में पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों के कारण गिरावट आई है। पूर्व सरकार ने कभी भी शिक्षा संबंधी नीतियों में शिक्षक वर्ग की भागीदारी या उनकी राय नहीं ली। हसला शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए आम आदमी का सरकारी स्कूलों में विश्वास मजबूत करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार से आग्रह करती है कि सेमेस्टर प्रणाली के बजाय वार्षिक परीक्षा प्रणाली को पुन: बहाली करे।                                                               dbhsr

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.