.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 11 February 2015

सरकार ने की 20 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया रद

** हुड्डा सरकार के कार्यकाल में लिए गए थे इन पदों के लिए आवेदन 
** चार हजार आवेदकों के साक्षात्कार भी लिए जा चुके
चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने करीब 47 हजार पदों पर नई भर्तियां करने के एलान के बाद कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पूर्व में शुरू की गई करीब 20 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया रद कर दी है। इनमें करीब सात हजार लिपिकों की भर्ती भी शामिल है, जिसकी प्रक्रिया पिछली भूपेंद्र हुड्डा सरकार के कार्यकाल से चल रही है। 
प्रदेश सरकार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और सदस्यों को पहले ही पद से हटा चुकी है। इसके अलावा शिक्षक भर्ती बोर्ड भंग कर शिक्षकों की करीब 12 हजार और पुलिस भर्ती बोर्ड भंग कर पुलिस कर्मियों की 11 हजार भर्ती प्रक्रिया पहले रद की जा चुकी हैं। 
प्रदेश सरकार ने शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों का कॉलोजियम गठित कर रखा है, जिसे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नए चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियां करनी हैं, लेकिन अभी तक चेयरमैन व सदस्य नहीं बनाए गए हैं। इससे नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में अभी समय लग सकता है। 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 32 अलग-अलग वर्ग में करीब चार हजार इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर रखी थी, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है। इसके अलावा स्टेनो टाइपिस्ट के 1150 पद और चालकों के 750 पदों समेत नौ हजार कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी रोक दी गई है। अब दोबारा से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
ऐसे होती रही भर्ती
  • रोजगार कार्यालय के जरिए 
  • स्कूल मुखियाओं के माध्यम से 
  • जिला शिक्षा अधिकारी के जरिए 
  • विभागीय समितियां 
  • स्कूल शिक्षा बोर्ड 
  • पंजाब यूनिवर्सिटी 
  • हरियाणा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.