.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 1 February 2015

हरियाणा के डेढ़ हजार कर्मचारी रिटायर्ड

चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में सोमवार से कर्मचारियों की संख्या डेढ़ हजार कम हो जाएगी। ये डेढ़ हजार कर्मचारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। हरियाणा सरकार की ओर से रिटायरमेंट आयु सीमा 60 से 58 साल करने के फैसले के बाद से अब तक आठ हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उधर, कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेश में काम प्रभावित होना शुरू हो गया है, जिससे कर्मचारियों में भी रोष बढ़ता जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से कोई भर्ती नहीं की गई है। सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा का कहना है कि सरकार ने सेवानिवृत्त आयु सीमा कम करने का फैसला हितों में ध्यान में रखकर नहीं लिया है। जब तक नई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती, तब तक कर्मचारियों को सेवानिवृत्त न किया जाए।                                                      au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.