.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 1 February 2018

रिसर्च: गणित, विज्ञान में लड़कों से बेहतर होती हैं लड़कियां

** 15 लाख बच्चों पर हुए टेस्ट के 70% सवालों में लड़कियां आगे रहीं 
** सिर्फ 3 ऐसे क्षेत्र रहे, जहां के लड़के लड़कियों से बेहतर हैं- कोलंबिया, कोस्टा रिका व हिमाचल प्रदेश 
ग्लासगो : लड़कियां गणित और विज्ञान में लड़कों से बेहतर होती हैं। ये बात अब रिसर्च से भी साबित हो गई है। इन दोनों विषयों से जुड़े 70% सवालों में लड़कियों का जवाब लड़कों से ज्यादा सटीक रहा। रिसर्च में अमेरिका और ब्रिटेन दो ऐसे देश रहे, जहां लड़के और लड़कियों का इंटेलीजेंस बराबर रहा। पूरी दुनिया में तीन क्षेत्र ऐसे भी मिले, जहां के लड़कों का विज्ञान और गणित में इंटेलीजेंस लड़कियों से अच्छा है। ये तीन क्षेत्र हैं- अमेरिका का कोलंबिया, कोस्टा रिका और भारत का हिमाचल प्रदेश। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी और इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो ने दुनिया भर के 15 लाख बच्चों का इंटेलीजेंस टेस्ट किया। 
हार्वर्ड की रिसर्च : नौकरियों में भी घट रहा है जेंडर-गैप 
एक और रिसर्च के मुताबिक अगर किसी कंपनी में एक पद खाली हो। इसके लिए एक लड़का व एक लड़की दावेदार हों। दोनों की क्षमता व इंटेलीजेंस बराबर हो, तो लड़की के चुने जाने की संभावना 43% है। ये संभावना आदर्श स्थिति से सिर्फ 7% ही कम है। यानी नौकरियों में भी जेंडर-गैप धीरे-धीरे कम हो रहा है। ये नतीजा हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू के एक हालिया शोध से सामने आया है। रिसर्च के मुताबिक- 'इंटरव्यू लेने वाले को जब दोनों दावेदारों के जेंडर के बारे में नहीं बताया गया, तब भी लड़की के चुने जाने की संभावना करीब 40% रही। मतलब कि जेंडर के बारे में पता होने या ना होने का चयन प्रक्रिया पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है।' 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.