.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 11 August 2018

ड्राफ्ट के अनुसार पक्के नहीं हो पाएंगे कच्चे कर्मचारी, सुझावों के साथ हो विधानसभा में पेश: संघ

राजधानी हरियाणा : राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों को पक्का करने के लिए विधानसभा में लाए जाने वाले बिल पर सर्व कर्मचारी संघ ने अपने सुझाव सरकार को भेज दिए हैं। संघ ने कहा है कि यदि यह बिल ज्यों का त्यों लागू किया जाता है तो शायद एक भी कर्मचारी पक्का नहीं हो पाएगा। इसलिए जो सुझाव दिए गए हैं, वह इसमें शामिल किया जाए। ड्राफ्ट में सरकार की ओर से तय पे-स्केल की शर्त जोड़ी गई है, जो केवल 2014 की पॉलिसी से नियमित हुए कर्मचारियों की हो सकती है। बाकी अनुबंध, एडहॉक, डीसी रेट, आउट सोर्स पर लगे कर्मचारियों को यह पे-स्केल नहीं मिलती। जबकि संघ की मांग है कि इन सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारी इसी मांग को लेकर 20 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने के लिए पंचकूला से चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे। बिल के समर्थन में संघ की ओर से नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी को भी ज्ञापन दिए जाएंगे। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.