.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 10 September 2015

155 पीजीटी की नियुक्ति रद

** ज्वाइनिंग नहीं करने पर सरकार ने उठाया कदम
चंडीगढ़ : प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के 155 पीजीटी टीचर्स के नियुक्ति पत्र रद कर दिए हैं। नियुक्ति पत्र रद्द होने वालों में मेवात कैडर के टीचर शामिल नहीं हैं। नियुक्ति पत्र रद्द करने का कारण टीचरों द्वारा ज्वाइनिंग नहीं करना बताया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने ए नियुक्ति पत्र रद किए हैं। हर टीचर का अलग-अलग आदेश जारी किया गया है। इन पीजीटी टीचर्स के चयन की सिफारिश तत्कालीन हरियाणा स्कूल टीचर्स सेलेक्शन बोर्ड ने 20 मार्च, 2013 को विभाग के पास की थी। यह भी सिफारिश थी कि उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच कर ली जाए। जांच के बाद इन टीचर्स को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। मगर टीचर्स ने ज्वाइन नहीं किया। उन्हें नोटिस जारी किए गए मगर जवाब नहीं दिया। आखिर में पिछले साल 15 दिन का अवसर दिया मगर जवाब नहीं दिया। सरकार ने अब नियुक्ति पत्र रद किए हैं।                                                                                               hb

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.