.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 18 September 2015

दसवीं बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को है परीक्षा शेड्यूल का इंतजार

** परीक्षाओं का शेड्यूल 1 माह पहले ही मिल जाता है 
जाखल : दसवीं बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की सितंबर माह में होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के शेड्यूल का इंतजार है। डेटशीट को लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है। आम तौर पर ये परीक्षाएं सितंबर में संपन्न हो जाती हैं। स्कूल मुखियाओं के अनुसार इन परीक्षाओं का शेड्यूल अथवा सूचना एक माह पहले मिल जाती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों सुखचैन म्योंद, हरप्रीत कौर, रितु, संदीप, संजय, रीना और बारहवीं कक्षा के राहुल, संजना, मंजीत मनप्रीत ने कहा कि वे प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के बारे में प्राचार्य के पास जाते हैं तो वे कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव सीएन भारती राज्य उपाध्यक्ष ढांडा ने कहा कि सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के बारे में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं की गई है। 
29 से होंगी परीक्षाएं 
खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि गुरुवार से छठी से आठवीं कक्षा तक की अर्ध वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जबकि दसवीं और बारहवीं की प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं 29 सितंबर से होनी तय हैं। इसके लिए कोई अलग से उनके कार्यालय द्वारा सूचना नहीं भेजी जाती। सभी स्कूलों के मुखियाओं को इसके बारे में जानकारी है।                                                                     db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.