.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 19 October 2013

प्रदेश में जेबीटी अध्यापकों के 3611 पद सरप्लस

** सरप्लस करने पर जताई चिंता 
फरीदाबाद : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश में जेबीटी अध्यापकों के 3611 पद सरप्लस करने पर चिंता प्रकट की है। जिलाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि रेशनेलाइजेशन से पूर्व प्रदेश में जेबीटी व हेडटीचर के 44215 पद स्वीकृत थे। शिक्षा विभाग में 30 सितंबर की छात्र संख्या के आधार पर पदों का रेशनेलाइजेशन होता था। लेकिन इस बार विभागीय अधिकारियों ने समय से पूर्व 31 मई के आंकड़ों पर रेशनेलाइजेशन कर दी। उन्होंने बताया कि विभागीय दस्तावेजों में 31 जुलाई 2013 के आधार पर रेशनेलाइजेशन दिखाई गई है। शिक्षा का अधिकार कानून के अनुसार कक्षा 1 से 8वीं तक पूरे वर्ष दाखिले की प्रक्रिया चलती है। फरीदाबाद जिले में 283 सरप्लस किए गए हैं। 
फरीदाबाद में रेशनेलाइजेशन से पूर्व 1875 पद जेबीटी व हेड टीचर के स्वीकृत थे। 31 जुलाई 2013 तक ये पद 1660 रह गए हैं। इसमें 879 रेगुलर व 479 गेस्ट टीचर हैं। संघ के उपप्रधान समय सिंह ने समय से पूर्व रेशनेलाइजेशन करने पर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों के छात्रों, अध्यापकों व डीएड कर रहे छात्राध्यापक के साथ अन्याय बताया है।     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.