.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 3 July 2014

सीआरपी मेडल बटोरने की आस छोड़ बैरंग लौटे शिक्षक

पानीपत : गए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास.। स्लाइड शो लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों को दिखाने गए मिडिल स्कूल के शिक्षकों को बैरंग लौटना पड़ा। शिक्षा विभाग से उनकी सूची कमेटी को उपलब्ध नहीं कराई गई। सीआरपी मेडल बटोरने का चांस दोबारा मिलेगा या नहीं इस बारे में कोई आदेश जारी नहीं किया गया।
नए शैक्षणिक सत्र 2014-15 में फसली अवकाश के बाद 16 अप्रैल से लेकर 23 मई 2014 तक स्कूलों में कक्षा तत्परता कार्यक्रम (सीआरपी) की गतिविधियां आयोजित की गई। मेडल बटोरने के मकसद से बच्चों के साथ शिक्षकों ने खूब मेहनत की। स्लाइड शो का प्रजेंटेशन देने के लिए जिला स्तर पर चयनित स्कूलों के इंचार्ज को बुधवार को रोहतक बुलाया गया। सीआरपी गतिविधियों को परखने के लिए मंडल स्तर पर कमेटी गठित की गई। कमेटी के सदस्यों के समक्ष स्कूल में कराए गए गतिविधियों की प्रस्तुति देनी होती है। इसी आधार पर पुरस्कार मिलेगा।
शो में 21 स्कूलों की प्रस्तुति
रोहतक में मंडल स्तर पर सीनियर सेकेंडरी व हाई स्कूलों की अलग से कमेटी गठित की गई। पानीपत जिले से 21 स्कूल इंचार्जो को बुलाया गया। स्कूल इंचार्जो ने सीआरपी गतिविधियों की स्लाइड शो की प्रस्तुति दी। शो के आधार पर पुरस्कार के लिए सदस्यों ने मार्किंग कर दिया।
प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के लिए अलग से मंडल स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई। पानीपत व रोहतक जिले के शिक्षकों को बुलाया गया। मतलौडा बीईओ कार्यालय से फोन से शिक्षकों को रोहतक जाने की सूचना दी गई। शिक्षक जब रोहतक पहुंचे तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। कमेटी के पास जो सूची उपलब्ध थी उनमें पानीपत के स्कूलों का नाम ही नहीं था। कमेटी के सदस्य स्लाइड शो प्रजेंटेशन से उन्हें यह कहते हुए बाहर कर दिए कि आप जाइए..सूची में नाम नहीं है। मेडल बटोरने की उम्मीद लेकर गए शिक्षक मायूस होकर विद्यालय लौट आए।
महकमे के अधिकारी हैरान
रोहतक से जैसे ही फोन कर शिक्षा विभाग को सूचित किया गया कि मिडिल व प्राइमरी स्कूलों की सूची नहीं भेजी गई है तो महकमे के अधिकारी हैरान हो गए। डिलिंग को बुलाकर आनन फानन में सूची ई मेल के माध्यम से भेज दी गई। लेकिन प्रजेंटेशन लेकर गए शिक्षक तो वापस लौट चुके थे। लेटलतीफी की गाज कर्मचारियों पर गिरने की संभावना है। 
सूची मेल कर दी : खटक 
डीईओ जय भगवान खटक का कहना है डीईईओ कार्यालय से यह सूची भेजी जानी थी। आरटीई इंचार्ज का फोन जैसे ही उनके पास आया सूची बुधवार को दोपहर में ई मेल करा दी गई।                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.