.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 21 December 2014

सलाहकार समिति करेगी शिक्षा में सुधार : प्रो. शर्मा

यमुनानगर : प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के सुधार के लिए शिक्षा सलाहकार समिति का निर्माण होने जा रहा है। उसमें बेहतरीन शिक्षण संस्थानों के विद्वानों को शामिल किया जाएगा। 
शिक्षा मंत्री शनिवार को भाजपा के प्रो. विधू रावल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 10-12 वर्षो में प्रदेश के अंदर शिक्षा का व्यापारीकरण हुआ है। लोगों में यह भी धारणा बन चुकी है कि महंगी शिक्षा ही अच्छी शिक्षा है। इसलिए प्रदेश की शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है। इसी के लिए प्रदेश में समिति बनाई जाएगी, जिसमें वरिष्ठ शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में संस्कृत के पठन और पाठन को महत्वपूर्ण बनाया जाएगा। महिला विश्व संस्कृत विश्व विद्यालय और बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की भर्ती होगी। पिछली सरकार ने 2010 और जून 2013 में दो बार शिक्षकों की भर्तियां की थी। 2010 में हुई 1058 शिक्षकों की भर्तियों में जांच के दौरान सभी के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसके अलावा 2013 में हुई भर्तियों के बारे में हाई कोर्ट ने साइंसटिफ्कि जांच कराने के आदेश दिए। जल्द ही उनकी जांच करा दी।
नहीं निकाले जाएंगे गेस्ट टीचर : 
प्रदेश के गेस्ट टीचरों के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी को रेगुलाइज किया जाएगा। अध्यापकों को प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं रहेगी।
रोडवेज का नहीं होगा निजीकरण : 
एक अन्य कार्यक्रम में रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज का निजीकरण नहीं होगा। राज्य परिवहन अच्छी सेवा दे रहा है। उन्होंने का कि रोजाना 14 लाख यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में सुरक्षित सफर करते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह प्राइवेट के साथ मिलकर समन्वय बैठाया जाएगा। रामबिलास ने कहा कि पिछली सरकार ने 910 प्राइवेट परमिट दिए थे, जिनकी कुछ समस्याएं है, वह उनका भी निदान करेंगे।                                                        dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.