.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 31 December 2014

कर्मचारी अफवाहों पर विश्वास न करें : मनोहर

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देने के साथ उनके हितों को सरकार के लिए सवरेपरि बताया है। मुख्यमंत्री के इस कदम को कर्मचारियों की सरकार के प्रति नाराजगी कम करने से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के लिए भी नए साल के मंगलमय होने की कामना की है। मनोहर ने कहा कि प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कर्मचारी हित सरकार के लिए सवरेपरि हैं। कर्मचारी अफवाहों पर विश्वास न करें। सरकार समय-समय पर कर्मचारियों के कल्याण-उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी। उन्हें आशा है कि हरियाणा को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए कर्मचारी नववर्ष में और अधिक लगन एवं निष्ठा से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।मालूम हो कि सत्ता में आने के बाद मनोहर सरकार ने एक के बाद एक पूर्व हुड्डा सरकार के कई कर्मचारी हितैषी निर्णयों को पलटा है। इसमें सेवानिवृत्ति आयु 62 से 60 और 60 से 58 करने का फैसला अहम है।                                          dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.