.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 30 December 2014

4 से अनशन पर बैठेंगे पात्र अध्यापक

सिरसा : एचटेट 2012-2013 के पात्र अध्यापकों को कोर्ट के निर्देशों के बावजूद जेबीटी भर्ती के परिणाम में शामिल करने के मामले में पात्र अध्यापक पंचकूला में 4 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे। यह निर्णय रविवार शाम पात्र अध्यापक संघ 2012-13 के पदाधिकारियों सदस्यों की बैठक में लिया गया। संघ के प्रधान संजय तालू ने बताया कि दिसम्बर 2012 की जेबीटी भर्ती के परिणाम में कोर्ट के निर्देशों के बावजूद उन्हें शामिल नहीं किया। अभी कोर्ट ने भर्ती मामले में कोई निर्णय नहीं दिया है, फिर भी सरकार ने पूर्व घोषित परिणाम के चयनित जेबीटी अध्यापकों के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।जिससे स्पष्ट है कि एचटेट 2012-13 के पात्र अध्यापकों को अंधेरे में रखकर उनके साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 3 जनवरी तक यह प्रक्रिया रोकी नहीं गई तो हजारों पात्र अध्यापक 4 जनवरी से पंचकुला के शिक्षा सदन के सामने सेक्टर 5 में आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.