.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 15 December 2014

28 तक फैसला ले सरकार

** प्रदेशभर के पात्र अध्यापकों ने प्रदर्शन कर दिया अल्टीमेटम
** 4 जनवरी को सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी
रोहतक : पात्र अध्यापक संघ हरियाणा के बैनर तले नव चयनित जेबीटी अध्यापकों ने जल्द से जल्द नियुक्ति देने की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन किया और कहा कि 28 दिसंबर तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली तो 4 जनवरी को पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। 
प्रदर्शन से पूर्व पात्र अध्यापक संघ के सभी सदस्य छोटूराम धर्मशाला में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जेबीटी के 9870 पदों पर हुई भर्ती को समीक्षा के नाम पर बिना किसी कारण लटका रही है। प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं में सरकार बदलती रहती है और पूर्व सरकार द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर उन्हें रद कर दिया जाता है। प्रदेश में हजारों पदों में जेबीटी के शिक्षकों की भर्ती पूरी ईमानदारी व मेरिट के आधार पर हुई थी, लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। उच्च न्यायालय ने चयनित जेबीटी अध्यापकों को टेक्निकल जांच के बाद जल्द ही नियुक्ति देने के आदेश दे रखे थे, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है। वहीं, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बार-बार फर्जी अंगूठे व पैरों के अंगूठे लगे होने की बात कर रहे है जो वर्ष 2010 की भर्ती का मामला है और इस भर्ती से उसका कोई लेना-देना नहीं है। इसी कारण उन्होंने अभी तक जांच भी शुरू नहीं की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मांग की है नव चयनित जेबीटी अध्यापकों को जल्द से जल्द नियुक्ति दी जाए। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने सरकार को 28 दिसंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार ने इस दौरान उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह 4 जनवरी को पूरे प्रदेश में राज्यस्तरीय महारैली करेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।                                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.