.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 18 December 2014

कर्मचारियों पर नीति को लेकर कंफ्यूजन में खट्‌टर सरकार, अलग-अलग सुर

पानीपत: सरकारी कर्मचारियों को लेकर अभी खट्टर सरकार कंफ्यूज है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से अलग-अलग सुर रहे हैं। सरकार रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 58 वर्ष कर पांच हजार से ज्यादा कर्मियों को रिटायर कर चुकी है। अब तीन मामले फंसे हैं। पहला, पंजाब के बराबर वेतनमान का। दूसरा, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी का। तीसरा, रोडवेज में निजी रूट परमिट का। 
** रिटायरमेंट पर **
कर्मचारी तो कर दिए रिटायर अफसर अभी भी एडजस्ट
बेरोजगारों के लिए अवसर सृजित करने की बात कहकर सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र घटाई। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि सरकार डबल स्टैंडर्ड अपना रही है। पिछली सरकार में रिटायरमेंट के बाद एडजस्ट अफसर अभी भी लगे हैं। 
** वेतनमान पर कभी हां कभी ना **
तो पंजाब चले जाएं कर्मचारी : सैनी
" पंजाब के बराबर वेतन चाहिए तो कर्मचारी पंजाब चले जाएं। कच्चे कर्मचारी ही काम करते हैं, पक्के नहीं। कर्मचारी कच्चे ही अच्छे। "--राजकुमारसैनी, सांसद,कुरुक्षेत्र (पिछले दिनों बयान दिया।) 
पंजाब के बराबर वेतन मिलेगा : विज 
" कर्मचारियों को पंजाब के बराबर वेतनमान का वादा पूरा होगा। पिछली सरकार में मैंने यह आवाज उठाई थी "--अनिलविज, स्वास्थ्यएवं खेल मंत्री (कई कार्यक्रमों में कह चुके हैं।) 
जो िमल रहा, उसे काफी समझें :सीएम 
" सरकारी कर्मचारी यह बात समझें कि जितना मिल रहा है, अभी उतना काफी है। जरूरत पड़ी तो उसमें सुधार होगा।"--मनोहरखट्‌टर, सीएम(पिछले दिनों सिरसा मंे कहा)
नतीजा:
कर्मचारी असमंजस में हैं, सरकार क्या करने वाली है। पिछले दिनों हरियाणा कर्मचारी महासंघ सभी जिलों में ज्ञापन देकर रोष जता चुका है। 
** रोडवेज निजीकरण पर भी दो राय ** 
1,000 रुट परमिट दिए जाएंगे : कंबोज
" सरकार एक हजार रूट पर निजी परमिट देने की तैयारी कर रही है। जनता को सुविधा मिलेगी। "--कर्णदेवकंबोज, परिवहनराज्यमंत्री (शर्मा के बयान के अगले दिन बोले) 
प्राइवेट रूट नहीं दिए जाएंगे : शर्मा 
रोडवेज का निजीकरण नहीं होगा। कोई रूट निजी हाथों को सौंपने की तैयारी नहीं है। रोडवेज का बेड़ा बढ़ेगा। 
 -रामबिलासशर्मा, परिवहनमंत्री (कुछ दिन पहले बयान दिया) 
नतीजा  :
रोडवेज यूनियनें मांग कर रही हैं कि सरकार अपना रुख स्पष्ट करें। गुरुवार को रोडवेज यूनियनें दिल्ली में धरना देंगी।                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.