.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 24 December 2014

पंजाब के समान वेतनमान को गठित होगी कमेटी

चंडीगढ़ : हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान व वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए सरकार जल्द कमेटी गठित करेगी। ये कमेटी प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को संकल्प के रूप में मानती है। महासंघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। कर्मचारियों को 33 साल की सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत्त करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो प्रदेश की वास्तविक स्थिति का पता चला।                                                      dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.