.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 13 December 2014

ढाई सौ स्कूलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

** वर्ष 2008 में भी सौंपे गए थे कुछ स्कूल, हुआ था कड़ा विरोध
** पायलट प्रोजेक्ट में करनाल के छह स्कूल भारती फाउंडेशन के हवाले
चंडीगढ़ : हरियाणा के करीब ढाई सौ स्कूलों को भारती फाउंडेशन को सौंपने की तैयारी है। सरकार शिक्षण संस्थानों की सेहत में सुधार के उद्देश्य से यह फैसला ले रही है, जबकि शिक्षक संगठन इसे स्कूलों के निजीकरण की शुरुआत मान कर रहे हैं। प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकार ने 2008 में भी सरकारी स्कूलों को भारती फाउंडेशन और जिंदल ग्रुप के सुपुर्द किया था, लेकिन तब इसका पुरजोर विरोध हुआ था और सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा था। प्रदेश की मनोहर सरकार ने अब करनाल जिले में छह स्कूलों को भारती फाउंडेशन के सुपुर्द कर पायलट परियोजना की शुरुआत की है। 
प्रदेश में 9300 प्राथमिक स्कूल हैं, जिनमें करीब साढ़े 14 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। 2007-08 में तत्कालीन हुड्डा सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर एक मॉडल संस्कृति स्कूल का निर्माण किया जाएगा, लेकिन यह योजना भी सिरे नहीं चढ़ी। प्रदेश सरकार आज 1500 स्कूलों को मर्ज कर करने की तैयारी में है। इसके अलावा 245 स्कूलों को भारती फाउंडेशन को सौंपने की कार्य योजना पर तेजी से काम चल रहा है। 
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान विनोद ठाकरान और महासचिव दीपक गोस्वामी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला यह निर्णय तर्क संगत नहीं है। स्कूलों को विकसित करने के नाम पर गरीब बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले असर का सरकार और विभाग ने आकलन नहीं किया है। इस प्रकार का कार्यक्रम देश के कई राज्यों में शुरू किया गया, लेकिन परिणाम शून्य आने के कारण सरकारों ने इसे वापस ले लिया। हरियाणा सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा को छीनने के साथ-साथ उनके मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन कर रही है। परियोजना के तहत 25 प्रतिशत भागीदारी भारती फाउंडेशन की होगी व 75 प्रतिशत भागीदारी सरकार की। अगर यह स्कूल सही तरीके से पनप गए तो यह भागीदारी उल्टी हो जाएगी। ऐसे में राईट टू एजुकेशन एक्ट का उल्लंघन होगा। विनोद ठाकरान व दीपक गोस्वामी के अनुसार इस संबंध में जल्द ही संगठन की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जाएगी। 
भारती फाउंडेशन 14 साल पहले आया अस्तित्व में 
भारती फाउंडेशन की स्थापना 2000 में सुविधाहीन बच्चों और युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य के साथ की गई थी। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रमों का निर्माण और समर्थन करना है जो शिक्षा तथा तकनीक एवं सूचना के उपयोग के द्वारा महत्वपूर्ण बन जाएं। भारती फाउंडेशन एक बड़े भारतीय व्यापारिक समूह भारती इंटरप्राइजेज की शाखा है। इसका संचालन संपूर्ण भारत के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, जर्सी, गर्नसी और सेशेल्स के अलावा अफ्रीका के बुर्किना फासो, चाड, कांगो ब्राजाविल, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गबोन, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मालावी, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लेओन, तंजानिया, युगांडा और जांबिया में भी इसका विस्तार हो रहा है। इसकी स्थापना सुनील भारती मित्तल द्वारा की गई थी। भारती एंटरप्राइजेज का व्यापार दूरसंचार, खुदरा, वित्तीय सेवाएं, उत्पादन और सॉफ्टवेयर क्षेत्रों में है।                                               dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.