.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 2 February 2015

26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन


भिवानी : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने ऐलान किया है कि 26 फरवरी को पूरे देश भर की ट्रेड यूनियनों के जेल भरो आंदोलन में हरियाणा के कर्मचारी एवं दूसरे संगठन हिस्सा लेंगे। आज भिवानी में हुई सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में यह ऐलान कर्मचारी नेताओं ने किया। सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं अखिल भारतीय सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले यूनियन इस राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगी। सर्वकर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश परमार ने बताया कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार श्रम कानून विरोधी रवैया एवं नीतियां अख्तियार किए हुए है। निजीकरण,ठेका प्रथा एवं आउटसोर्सिंग प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसे कर्मचारी एवं आमजन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि देश भर की 14 से अधिक ट्रेड यूनियनें सरकार की इन नीतियों के खिलाफ हैं तथा 26 फरवरी को जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले 11 फरवरी को तमाम यूनियनों की एक और बैठक भिवानी में आयोजित की जाएगी जिसमें जेल भरो आंदोलन की तैयारियों पर रणनीति बनाई जाएगी।
परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार से 23 जनवरी को हुई बातचीत की भी समीक्षा की गई है तथा अभी सरकार को कुछ और समय दिया गया है, ताकि सरकार मामलों पर विचार कर सके। सरकार एक ओर तो भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात कहती है तो दूसरी ओर विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही। अध्यापक संघ के जिला प्रधान मास्टर सुखदर्शन ने कहा कि जेल भरो आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली गई है व आंदोलन में अध्यापक एवं दूसरे कर्मचारी भाग लेंगे।                                                      dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.