.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 21 April 2015

सर्व कर्मचारी संघ ने बजाया आंदोलन का बिगुल

** गेस्ट टीचर्स व ठेका कर्मियों की छंटनी के विरोध में तेवर तीखे
चंडीगढ़ : गेस्ट टीचर्स और ठेका कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। कर्मचारियों की छंटनी संघ किसी सूरत में सहन नहीं करेगा। दो चरणों में आंदोलन का एलान किया गया है। आंदोलन के दौरान कर्मचारी जन सेवाएं बाधित रखेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि 28 अप्रैल को विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों के कर्मचारी ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। अगली कड़ी में 28 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। कर्मचारी उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी देंगे। दूसरे चरण के आंदोलन को सफल बनाने के लिए 7 व 8 मई को सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा ने घोषणा पत्र में पंजाब के समान वेतनमान देने, ठेका प्रथा को खत्म करने, गेस्ट टीचर्स, सफाई कर्मचारियांे सहित सभी कच्चे कर्मचारियांे को पक्का करने का वादा कर्मचारियांे से किया था। जिस पर अभी तक कोई अमल में नहीं हुआ है। 23 जनवरी को मुख्यमंत्री से वार्ता के बावजूद कर्मचारी की जायज मांगें पूरी नहीं जा रही। 
लांबा ने कहा कि सरकारी विभागों में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। सरकार उन्हें भरने के बजाए पहले से कार्यरत कर्मचारियों को निकाल रही है। 500 गेस्ट टीचर्स निकालने के आदेश दिए जा चुके हैं, जिन पर हाईकोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है। 4000 से अधिक और गेस्ट टीचर्स की छंटनी की तैयारी चल रही है। लगभग 6 हजार कंप्यूटर टीचर्स व लैब सहायक सड़कों पर हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आउटसेार्सिग पर लगे 1400 कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। लगभग 5500 प्रेरक टीचर्स व स्कूल इंफार्मेशन मैनेजर को 19 माह से वेतन नहीं मिला। इन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग में अर्बन हेल्थ सेंटर एवं डिस्पेंसरी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के 211 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।                                                                             dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.