.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 21 April 2015

समय से पहले छुट्टी करने पर स्कूल स्टाफ चार्जशीट

चरखी दादरी : कबीरदास बस्ती स्थित हरिजन आश्रम प्राइमरी स्कूल हेड समेत अन्य अध्यापक गैरहाजिरी मामले का पूरा रिकाॅर्ड डीईईओ ने जांच कर चार्जशीट कर दिया है। इसके बाद यह मामला अब बीईईओ को सौंप दिया गया है। प्राइमरी स्कूल स्टॉफ छुट्टी समय से पहले ही स्कूल बच्चों की छुट्टी कर घर चला गया था। 
मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच की। इसके बाद विभागीय टीम ने स्टॉफ से स्पष्टीकरण मांगा था। विभाग स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ। डीईईओ ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जांच कर लिए हैं, जिसके बाद उन्होंने स्कूल स्टॉफ को दोषी मानते हुए चार्जशीट कर दिया है। इसके लिए अब फिर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगर जवाब संतुष्टि भरा नहीं रहा तो विभागीय कार्रवाई तय है। 
कबीरदास नगर स्थित हरिजन आश्रम प्राइमरी स्कूल की हैड सहित अन्य अध्यापक छुट्टी समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर अपने-अपने घर चले गए थे। बच्चे समय से पहले घर पहुंचने पर अभिभावक तैश में गए और स्कूल के आगे खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे।                                                                                 db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.