.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 20 April 2015

शिक्षकों को दूसरे काम में लगाने से गिर रहा शिक्षा का स्तर

छछरौली : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीयत नीति में खोट गया है। एक तरफ तो सरकार प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लिए जा रहे हैं। जिसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। 
कस्बा छछरौली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित बैठक में महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अभी तक कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिससे सरकार का शिक्षक हितैषी होने का पता चले। पंजाब के समान वेतन की बात हो या अंतरजिला तबादलों की बात हो या मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नति की बात। सरकार ने सन 2000 में लगे अध्यापक साथियों के लिए भी कोर्ट के आदेशानुसार कोई ठोस नीति नहीं बनाई, ही उन्हें पदोन्नति तथा अन्य लाभ दिए हैं। स्कूलों में मुलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 20 मई को करनाल में राज्यय स्तरीय चेतावनी प्रदर्शन करने की योजना बनाई हैं।                                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.