.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 23 November 2012

प्रदेश में बनेगी 20176 मास्टरों की वरीयता सूची

प्रदेश में जल्द ही करीब 20,176 मास्टरों की वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर 5548 पदों पर मास्टरों को मिडिल स्कूल हेड मास्टर के पदों पर पदोन्नत किया जाएगा। मौलिक शिक्षा निदेशक डा. अभय सिंह यादव ने हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी है।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मलिक ने बताया कि मौलिक शिक्षा विभाग में पदोन्नतियों में अंकों की शर्त को भी हटा दिया है। पदोन्नति के लिए पहले बीए में मास्टरों के लिए 50 प्रतिशत और फिर 45 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य किए गए थे, लेकिन अब यह दोनों व्यवस्थाएं खत्म कर दी गई हैं। मलिक ने बताया कि मिडिल स्कूल हेड मास्टरों के साथ शैक्षणिक कार्यभार हटाने का प्रस्ताव भी मौलिक शिक्षा विभाग के विचाराधीन है। अभय सिंह यादव ने मास्टरों के रेशनेलाइजेशन का अनुपात 1-35 किए जाने का भरोसा दिलाया है। मलिक के अनुसार 1996 के बाद पहली बार यह सूची तैयार हो रही है।

source: Dainik Jagran,23.11.12

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.