1दिसंबर से 27 हजार से ज्यादा स्कूलों का समय क्या हो, इस पर विवाद
|
शिक्षामंत्री गीता भुक्कल और राज्य के अध्यापकों के बीच '45 मिनट' को लेकर बुरी तरह ठन गई है। प्रदेश के 28 हजार स्कूलों का समय पहली दिसंबर से चार महीने के लिए बदलना है। यह समय कब से कब तक हो, इसी को लेकर दोनों पक्ष अड़े हुए हैं। भुक्कल के अड़ जाने पर शिक्षकों ने फैसला किया है कि अब वह मुख्यमंत्री से मिलकर हस्तक्षेप का आग्रह करेंगे। प्रदेश के 17 हजार सरकारी और नौ हजार से ज्यादा निजी स्कूलों का समय पहली दिसंबर से बदलेगा। इन स्कूलों में करीब 30 लाख बच्चे पढ़ते हैं। वर्तमान में स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे तक है। शिक्षक चाहते हैं कि पहली दिसंबर से इसे सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कर दिया जाए। दूसरी ओर शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल दो टूक कह चुकी हैं कि समय सुबह 8.45 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक रहेगा। बस, इसी अतिरिक्त 45 मिनट को लेकर दोनों पक्ष अड़े हुए हैं। शिक्षक तो इसे अपने राज्यस्तरीय आंदोलन के एजेंडे में शामिल कर चुके हैं। सरकार अड़ी है : शिक्षक हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वजीर सिंह व महासचिव सीएन भारती ने कहा, 'जब 9 बजे से 3 बजे तक का समय रखने पर छह घंटे में सारे पीरियड पूरे हो जाते हैं तो सरकार क्यों अड़ी है। 15 मिनट पहले टीचर्स की हाजिरी लगवाना भी गलत है। मंत्री हमारी बात नहीं मान रहीं इसलिए मुख्यमंत्री को पहल करनी चाहिए।' अब आगे क्या शिक्षक बेशक अड़े हो लेकिन स्कूलों का समय साढ़े छह घंटे से कम होना मुश्किल है। बीच का रास्ता निकालते हुए इसे सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक किया जा सकता है। टीचर्स को हाजिरी 15 मिनट पहले ही लगानी होगी। फैसले को लागू करने के लिए डीसी व डीईओ से स्कूलों की समय-समय पर जांच करने को कहा जा रहा है। पहली से बदलेगा समय :गीता शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि पहली दिसंबर से समय बदलेगा। समय कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। फैसला लेते समय बच्चों का हित देखा जाएगा। |
.

Breaking News
News Update:
*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.