.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 13 September 2013

खेल छोड़ें या परीक्षा।

सिरसा : तीसरे बदलाव के बाद भी खेल कैलेंडर व परीक्षा शेड्यूल की तारीखों के करीब होने की वजह से प्रदेश के स्कूली बच्चे दुविधा में फंसे हैं। खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के समझ में नहीं आ रहा कि खेल छोड़ें या परीक्षा। यदि खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो परीक्षा की तैयारी के लिए न के बराबर समय मिलता है।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 सितंबर से ले रहा है। बारहवीं कक्षा के परीक्षा 15 अक्टूबर तय की गई है। जबकि, खेल कैलेंडर के मुताबिक 13 सितंबर से लेकर 22 नवंबर तक राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद स्पर्धाएं होनी हैं। दसवीं की परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले चार जगह प्रतियोगिता तय हैं। 
ये स्थान हैं: करनाल (17 से 20 सितंबर), अंबाला (17 से 20 सितंबर), यमुनानगर (21 से 24 सिंतबर) व कुरुक्षेत्र (21 से 24 सिंतबर)। जाहिर है कि इन खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का समय बचता है परीक्षा की तैयारी के लिए। नए कैलेंडर के अनुसार दस दिन के बाद यानी सात अक्टूबर से फिर खेल स्पर्धा शुरू हो जाएंगी। ये तीन दिन 10 अक्टूबर तक चलेंगी। जबकि, 15 अक्टूबर से बारहवीं के पहले सेमेस्टर की परीक्षा आरंभ होनी है। एक महीने के अंतराल के बाद 12 नवंबर से फिर खेल प्रतियोगिता शुरू होंगी, ये 22 नवंबर तक चलेंगी। यहां यह बताना जरूरी है कि प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं में बोर्ड की लेट-लतीफी की वजह से खेल कैलेंडर में तीसरी बार बदलाव करना पड़ा। आनन-फानन में गत 10 सितंबर को खेल कैलेंडर में फिर बदलाव करना पड़ा।.....dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.