.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 6 July 2014

एडिड स्कूल शिक्षकों के धरने को समर्थन देने की घोषणा

पानीपत : हरियाणा मान्यता एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय अध्यापक संघ जिला पानीपत ने दिल्ली में जंतर मंतर मांगों को लेकर धरना दे रहे एडिड स्कूल स्टाफ मेंबरों को समर्थन जारी रखने की घोषणा की। 
संघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अशोक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एडिड स्कूलों के स्टाफ मेंबरों को समायोजित करने की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री अपनी घोषणा को लागू करने से मुकर रहे हैं। इसके विरोध में एडिड स्कूलों के स्टाफ मेंबर जंतर-मंतर पर धरना दे रह हैं। शिक्षकों को समर्थन देने के लिए हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष रामबिलास शर्मा समर्थन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि रामबिलास शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर ही एडिड स्कूल स्टाफ मेंबरों की समस्या का समाधान हो सकेगा। 
संघ भी इस बात की चेतावनी दे चुका है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर आमरण अनशन भी शुरू कर देंगे। राज्य के सभी शिक्षक धरने को समर्थन दे रहे हैं।                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.