.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 31 October 2014

पात्र अध्यापकों ने सीएम के सामने रखीं मांगें

हिसार : पात्र अध्यापक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर मिले। सैकड़ों नव चयनित जेबीटी अध्यापकों ने शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करने बारे में बात की। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में माननीय उच्च न्यायालय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप 14216 पीजीटी पदों के लिए तथा 9870 जेबीटी अध्यापकों के पदों के लिए निष्पक्ष तरीके से मेरिट के आधार पर भर्तियां हुई हैं। इसलिए नवचयनित पीआरटी अध्यापकों के जल्द ज्वाइनिंग की मांग की। नव चयनित अध्यापकों को सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसी भी सूरत में सही ढंग से हुई भर्ती को नहीं रोका जाएगा। सरकार केवल सही गलत की पड़ताल कराएगी।                                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.