.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Sunday 14 December 2014

सांसद राजकुमार सैनी का फिर विवादित बयान

कैथल : कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने प्रदेश के कर्मचारियों पर एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आयु को भाजपा सरकार ने 60 से घटाकर 58 साल कर दिया है। यह आयु 58 की बजाय 55 वर्ष कर देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे कर्मचारी पक्के कर्मचारियों की बजाय ज्यादा काम करते हैं। 
शनिवार को सलेमपूर मददू गांव में सांसद के दिए इस बयान पर बवाल मच गया है। कर्मचारी यूनियन नेताओं ने कहा कि जल्द ही रणनीति बनाकर सांसद का घेराव किया जाएगा। सैनी ने इससे पहले कैथल में कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में कहा था कि जो कर्मचारी हरियाणा में काम करते हैं और पंजाब के समान वेतन की मांग करते हैं वे हरियाणा को छोड़कर पंजाब चले जाएं। उनके इस बयान की तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इसके बाद कुरुक्षेत्र में 9 दिसंबर को सांसद ने अंबेडकर भवन कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि सरकारी कर्मचारियों को कच्चा कर दिया जाए तो देश बहुत तरक्की करेगा। जबकि सरकारी कर्मचारी कम काम करते हैं। इसके साथ-साथ सांसद ने यह भी कहा था कि कच्चे कर्मचारी पक्के कर्मचारियों की बजाय ज्यादा काम करते हैं। 
18 को करेंगे प्रदर्शन : बैनीवाल : 
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजेश बैनीवाल ने कहा कि सांसद अपने बयान वापिस ले और कर्मचारियों से माफी मांगे। संघ द्वारा 18 दिसंबर को प्रदेश में जिला मुख्यालय पर सांसद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।                                                              dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.