.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 15 December 2014

नाराज कर्मचारियों ने घेरा सांसद का घर

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा कर्मचारियों के विरोध में की गई बयानबाजी से कर्मचारी खफा हो गये हैं। इसके विरोध में उन्होंने सांसद के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले किए गये इस प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव अमरीक सिंह ने किया।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र सिंह धनखड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष राजपाल गुंसर तथा मुख्य संगठनकर्ता कुलभूषण शर्मा ने सम्बोधित किया। उन्होंने सांसद द्वारा कर्मचारियों के बारे में की गई बयानबाजी की जोरदार निंदा की और कहा कि सांसद जिस पार्टी से संबं रखते हैं उस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पंजाब के समान वेतनमान देने, स्थाई रोजगार का विश्वास दिलाने तथा सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सांसद का कर्मचारी विरोधी बयान देना प्रदेश के कर्मचारियों के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है तथा इस विषय में भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, श्रममंत्री तथा राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विरोध दर्ज करवाया तथा भविष्य में लोकतांत्रिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की कर्मचारी व मजदूर विरोध बयानबाजी पर अंकुश लगाने की मांग की है।                                                          dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.