.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 6 February 2015

शिक्षा बोर्ड ने आठ जिलों के समन्वय केंद्र किए बंद

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के आठ समन्वय केंद्रों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इन समन्वय केंद्रों पर शिक्षा बोर्ड से संबंधित कार्य अब जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय पर होंगे। शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि बोर्ड के जिला समन्वय केंद्र हिसार, सिरसा, पंचकूला, यमुनानगर, नारनौल (महेंद्रगढ़), झज्जर तथा फरीदाबाद बंद कर दिए गए हैं। इन केंद्रों के बंद हो जाने के कारण डीएड प्रथम सेमेस्टर (पूर्ण विषय) की परीक्षा से संबंधित चेक लिस्ट और माइग्रेशन फार्म 9 फरवरी को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस मामले में दैनिक जागरण ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन जिला स्तर पर बनाए गए समन्वय केंद्रों को बंद करने की तैयारी कर रहा है।                                    dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.