.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 10 April 2015

पहली से 8वीं की असेस्मेंट में रेवाड़ी रहा टॉप पर

** प्रदेश के 119 में से टॉप 5 ब्लॉक के 25 टीचर बताएंगे कैसे किया इंप्रूवमेंट, कुरुक्षेत्र में होगी कार्यशाला 
** डाटा ऑनलाइन करने में भी रेवाड़ी अव्वल 
रेवाड़ी : प्रदेशभर के 119 ब्लॉक में से टॉप 3 रेवाड़ी के। यहां बात शिक्षा विभाग की है। एससीईआरटी गुड़गांव द्वारा जनवरी फरवरी में प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में हुई पहली से 8वीं कक्षा तक मंथली असेस्मेंट (टेस्ट) का विश्लेषण कर परिणाम निकाला गया है। 
इसमें प्रदेश भर के सभी ब्लॉक में से टॉप 3 ब्लॉक पर रेवाड़ी ने कब्जा जमाया है। प्रदेश में पहले स्थान पर जिले का ब्लॉक नाहड, दूसरे स्थान पर ब्लॉक खोल तथा तीसरे स्थान पर ब्लॉक रेवाड़ी है। इसके बाद चौथे स्थान पर महेंद्रगढ़ जिले का अटेली ब्लाॅक तथा पांचवे स्थान पर गुड़गांव जिले के ब्लॉक गुड़गांव का नंबर आता है। असेस्मेंट की परफॉर्मेंस के आधार पर ब्लॉक वाइज टॉप 5 में रहने वालों खंडों की घोषणा खुद विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने फरीदाबाद में 6 अप्रैल को हुई गुड़गांव डिवीजन की वर्कशॉप में की। जिसे वर्कशॉप में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी दर्शाया गया। विभाग द्वारा बच्चों से संबंधित जानकारी असेस्मेंट आयोजित करने के साथ ही इसका पूरा डाटा ऑनलाइन करने के भी निर्देश थे। इसमें भी रेवाड़ी सभी जिलों से पहले पायदान पर रहा। वर्कशॉप में गुड़गांव डिवीजन के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, गुड़गांव, पलवल और फरीदाबाद जिलों से डीईओ, डीईईअो, बीईओ, बीईईओ के साथ ही स्कूल मुखिया अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें प्रधान सचिव ने रेवाड़ी के प्रदर्शन को विशेषतौर से सराहा। 
शिक्षक बताएंगे कैसे किया इंप्रूवमेंट 
अव्वल रहने वाले पांचों ब्लॉक्स से 25 शिक्षक अब विभाग की 15 से 17 अप्रैल तक एससीईआरटी गुड़गांव में होने वाली तीन दिवसीय वर्कशॉप में अपने अनुभव साझा करेंगे। वे बताएंगे कि उनके ब्लॉक में उन्होंने शिक्षा स्तर को सुधारने की दिशा में किस तरह से इंप्रूवमेंट किया। इसके लिए एससीईआरटी द्वारा बुधवार को ही रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ गुड़गांव के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। टाॅप पांचों ब्लॉक में प्रत्येक में से 5 शिक्षक वर्कशॉप में शामिल होंगे, जिन्हें पाठ्यपुस्तकों के ज्ञान के साथ ही प्राइमरी लेवल के बच्चों के मनोविज्ञान की भी समझ हो। 
टीम वर्क से बेहतर हुआ प्रदर्शन : डीईईओ 
रेवाड़ी डीईईओ आरपी सांगवान का कहना है कि जिले की परफॉर्मेंस हरियाणा के सभी जिलों में अव्वल रही है। ऑनलाइन डाटा में भी हम आगे हैं। ये खंड स्तर से अधिकारियों शिक्षकों के सहयोग जिम्मेदारी निभाने से संभव हुआ है। वहीं टॉप पर रहने वाले खंड नाहड के बीईईओ जवान सिंह मेहरा, खोल के बीईईओ डॉ. खुशीराम यादव रेवाड़ी बीईईओ भीमसेन गौड़ भी कहते हैं कि टीम वर्क से उन्हें प्रदर्शन को सुधारने में मदद मिली। इसके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।                                                                                     db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.