.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 9 April 2015

फिर पुलिस-कंप्यूटर टीचरों में भिड़ंत : 80 दिन में 7 बार लाठीचार्ज, मुद्दा वहीं


पंचकूला : सेक्टर 5 में धरने पर बैठे कंप्यूटर शिक्षक पुराना पंचकूला नेशनल हाईवे का घेराव करने निकले। पुलिस ने बीच में रोका। कई महिलाओं समेत शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बाकी शिक्षकों ने चंडीगढ़-कालका हाईवे को जाम कर दिया। पुलिस ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। इस बीच पुलिस आैर टीचरों में झड़प हो गई, इसमें कई शिक्षक घायल हो गए, उन्हें सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसोसिएशन प्रधान बलराम धीमान ने बताया कि 19 से ज्यादा टीचरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
14 बार सीएम से 10 बार ओएसडी से मिले 
80 दिन में 14 बार शिक्षक सीएम और 10 बार उनके ओएसडी से मिल चुके हैं। इसके अलावा सात बार पुलिस की लाठियां और वाटर कैनन का सामना किया। बावजूद इसके हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। बलराम धीमान ने बताया कि चुनाव से पहले सरकार से टीचरों को उम्मीद थी, लेकिन अब नहीं है। क्योंकि जिस सरकार काे चुना अब वो ही विपक्ष की तरह काम कर रही है।                                                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.