.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 9 April 2015

लड़कियों के स्कूलों में सुबह व छुट्टी के समय पुलिस लगाएगी गश्त

** सीएम के निर्देश पर दोनों टाइम पीसीआर की पार्टी स्कूलों के बाहर तैनात रहेगी 
कुरुक्षेत्र : गर्ल्स स्कूलों में छुट्टी के समय बेटियों की सुरक्षा के लिए स्कूल टाइम पर पुलिस की पीसीआर पार्टियां गश्त लगाएंगी। ताकि कोई भी शरारती लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार या छेड़छाड़ आदि कर सकें। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 
सीएम के साथ मीटिंग में उठाया मुद्दा : 
विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं। पुलिस की छवि में सम्पूर्ण बदलाव लाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ में एक बैठक बुलाई गई। इसमें आला पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में उन्होंंने दो अहम मुद्दों को उठाया। सबसे पहले प्रदेश में लड़कियों के स्कूलों के बाहर सुबह छुट्टी के समय पुलिस को तैनात करने शहर में सार्वजनिक स्थलों पर सीसी कैमरे लगाने की बात को रखा। इन दोनों मामलों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मौके पर ही पुलिस के आला अधिकारियों को निर्देश दिए। सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लड़कियों के स्कूल कॉलेजों में सुबह छुट्टी के समय पीसीआर को नियुक्त करने के लिए निर्देश एसपी को दिए हैं। मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
अति विशिष्ट की सुरक्षा में कटौती 
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात 700 सुरक्षा कर्मियों को कम किया है, जिनमें मुख्यमंत्री ने स्वयं अपनी निजी सुरक्षा में से 183 पुलिस कर्मचारियों को भी कम किया है। 700 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को हटाकर एक जिले के पुलिस बल की संख्या के बराबर फोर्स को आमजन की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया जाएगा।                                                             db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.