.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 10 April 2015

कर्मियों के मामले जल्द निपटाने को विशेष अभियान

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार सभी विभागों के कर्मचारियों के लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए विशेष अभियान शुरू करेगी। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्ष 2013-14 तक की प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट भी पूरी करने का निर्णय लिया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक विभाग एक रजिस्टर बनाएगा, जिसकी समीक्षा हर माह प्रशासनिक सचिव करेंगे। उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि कर्मचारियों के एसीपी, वेतन निर्धारण, 50/55 वर्ष के बाद सेवा में बने रहने और ऋ ण आदि जैसे मामले लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों और अंबाला, हिसार, गुड़गांव और रोहतक के मंडलायुक्तों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।                                                                au

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.