.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 24 December 2015

बेहाल शिक्षा 199 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पिछले हफ्ते घोषित 10वीं व 12वीं के पहले सेमेस्टर के रिजल्ट ने सरकार के शिक्षा स्तर सुधारने के दावों की पोल खोल दी। दोनों कक्षाओं के रिजल्ट में प्रदेश के 199 स्कूलों में एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ। सबसे बुरा हाल सरकारी स्कूलों का रहा। 110 सरकारी स्कूलों में कोई बच्चा पास नहीं हुआ। 89 निजी स्कूलों का रिजल्ट भी जीरो रहा।
10वीं कक्षा की पास प्रतिशतता चिंतनीय है। 10वीं के 102 सरकारी स्कूलों में परीक्षा परिणाम जीरो रहा। ऐसे सबसे ज्यादा स्कूल भिवानी के हैं। यहां 14 सरकारी स्कूलों में एक भी बच्चा 10वीं में पास नहीं हुआ। यमुनानगर में 14, मेवात में 12, झज्जर में 8, पलवल में 7, सिरसा में 6, करनाल में 6, फरीदाबाद में 6, अम्बाला में 5, रोहतक में 5, जींद में 4, पानीपत में 4, हिसार में 3, सोनीपत में 2, कुरुक्षेत्र में 2, पंचकूला में 2, रेवाड़ी में 2, कैथल में 1 स्कूल का परीक्षा परिणाम जीरो रहा।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के जिले करनाल में 10वीं के 6 सरकारी स्कूलों में ऐसा ही हाल रहा। हालांकि शिक्षा मंत्री के जिले महेंद्रगढ़ में किसी सरकारी स्कूल का ऐसा रिजल्ट नहीं है। यहां 10वीं के 7 निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम जीरो रहा।
प्रदेश के 72 निजी स्कूलों में 10वीं का एक भी छात्र पास नहीं हुआ। निजी स्कूलों में सबसे ज्यादा जीरो रिजल्ट फरीदाबाद और यमुनानगर जिलों में रहा। दोनों जगह 10-10 निजी स्कूलों में कोई बच्चा पास नहीं हुआ। महेन्द्रगढ़ में 7, भिवानी में 5, सोनीपत में 5, हिसार 5, कैथल में 4, झज्जर में 3, करनाल में 3, मेवात में 3, पलवल में 3, रोहतक में 3, सिरसा में 3, जींद में 2, फतेहाबाद में 1, रेवाड़ी में 1 स्कूल में एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ।
12वीं में सरकारी स्कूलों का परिणाम 10वीं के मुकाबले बेहतर रहा। प्रदेश के 8 सरकारी स्कूलों में कोई विद्यार्थी पास नहीं हुआ। रेवाड़ी के 2, फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर, करनाल, मेवात और पलवल के एक-एक स्कूल  में 12वीं में एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ।
12वीं में निजी स्कूलों की स्थिति सरकारी स्कूूलों के मुकाबले ज्यादा खराब रही। यमुनानगर के 4, झज्जर, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के दो-दो, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, रेवाड़ी व सिरसा में  एक-एक स्कूल में परीक्षा परिणाम जीरो रहा।                                          dt 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.