.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 23 December 2015

टीचरों को समायोजित करने के फैसले का विरोध

गोहाना : एडिड स्कूल बचाओ संघर्ष मंच ने सरकार के एडिड टीचरों को समायोजित करने के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने एडिड स्कूलों का सरकारीकरण करने की मांग की। मंच के प्रधान जयकिशन ने बताया कि प्रदेश में करीब 200 एडिड स्कूल चल रहे हैं। सरकार ने इन स्कूलों के टीचरों को समायोजित करने का फैसला लिया है, जिससे शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सरकार के इस कदम से एडिड टीचर बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को एडिड स्कूलों को समायोजित करने के स्थान पर पूर्ण रूप से अपने अधिकार में लेना चाहिए। इससे स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।                                                                   db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.