.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Monday 14 December 2015

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जल्द शुरू होगी पुरातत्व की पढ़ाई

** टूरिज्म के नए स्थल विकसित करने पर भी रहेगा फोकस 
चंडीगढ़ : प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटीज में जल्दी ही आर्कियोलॉजी का सब्जेक्ट शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश में नए आर्कियोलॉजिस्ट तैयार करना है ताकि प्रदेश की अपनी गौरवशाली विरासत को खोजकर पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा सके। इससे जहां स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, वहीं पर्यटकों की संख्या बढ़ने से प्रदेश की इकॉनॉमी में भी सुधार होगा। इसके लिए राज्य की भाजपा सरकार विशेष कार्य योजना पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दैनिक भास्कर के साथ विशेष बातचीत में बताया कि 4 से 5 हजार साल पुरानी सरस्वती घाटी सभ्यता की खोज हरियाणा में हुई है। हिसार के राखीगढ़ी में इसके पुख्ता प्रमाण मिले हैं। वहां अंतर राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन और हैरिटेज कॉम्पलेक्स बनाए जाने को उन्होंने हाल ही में मंजूरी दी है। इतना ही नहीं यमुना नगर जिले के आदि बद्री के पास हजारों साल पहले लुप्त हो चुकी सरस्वती नदी की खोज भी की गई है। इस नदी को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड भी बनाया गया है। कुरुक्षेत्र में हर साल मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को पहली बार प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर मनाया जा रहा है।                                                        db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.