.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Wednesday 16 December 2015

एचटेट की तर्ज पर तैयार कराया 10वीं-12वीं का परिणाम

** गलती रहित रिजल्ट निकालने को 3 कंपनियों का लिया सहारा 
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इस बार एचटेट की तर्ज पर प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम तैयार किया है। बोर्ड ने इस बार कंपनियों द्वारा स्कैन कराया परिणाम तीसरी कंपनी से कंपेयर भी कराया है। 10वीं-12वीं के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम तैयार है। 
बोर्ड ने पेपरों की मार्किंग के बाद दो कंपनियों से परिणाम को स्कैन कराया है। अब तक यह सिस्टम एचटेट में होता रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में 1991 से परिणाम कंप्यूटर द्वारा तैयार कराना शुरू किया था। इससे पहले परिणाम बोर्ड कर्मचारी ही तैयार करते थे। परिणाम तैयार करने के लिए कंपनी को ठेका दिया जाता था। यह काम पहले एक ही कंपनी करती थी। रिजल्ट में गलती रह जाती थी। रिवेल्युएशन या रि-चेकिंग के जरिये रिजल्ट सुधरा जाता था। खामियाजा बच्चों काे भुगतना पड़ता था। जब तक रिवैल्यूएशन या रिचेकिंग का परिणाम नहीं मिलता था, तब तक अगली कक्षाओं में दाखिले का समय नहीं रहता। इसके अतिरिक्त बच्चे अन्य परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित रह जाते थे। अमुमन हर वर्ष रि-चेकिंग रिवेल्युएशन करवाने वालों की संख्या हजारों में होती है। इनमें से कुछ का परीक्षा परिणाम भी पॉजीटिव होता है, जिसका परीक्षा परिणाम पर फर्क पड़ता है।                                                                     db 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.