.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 14 April 2013

पदोन्नति में अध्यापन विषय की शर्त पर सरकार को नोटिस

पीजीटी पदों पर पदोन्नति में अध्यापन विषय की शर्त लगाने को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकार को 2 अगस्त के लिए नोटिस जारी किया है। प्रदेश सरकार ने 11 अप्रैल 2012 को शिक्षकों के नए सेवा नियम अधिसूचित किए थे। इसमें प्राध्यापक का पदनाम बदलकर पीजीटी कर दिया गया था। इन पदों पर पदोन्नति के लिए 33 प्रतिशत कोटा भी तय कर दिया। इसके अलावा पदोन्नति में अध्यापन विषय की शर्त लगा दी थी। इसके अनुसार मास्टर या सीएंडवी शिक्षक जिस विषय को पढ़ाया है, पीजीटी भी उसी विषय में पदोन्नत होगा जबकि पहले शिक्षकों के पास जिस विषय की 50 प्रतिशत अंकों की मास्टर डिग्री थी, वह उसी विषय के प्राध्यापक (पीजीटी) पद पर पदोन्नत होता था। जींद के बिरौली गांव निवासी व शिक्षक कंवर सिंह व अन्य ने हाई कोर्ट में चुनौती दी।    ..DJ

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.