.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 16 September 2018

हरियाणा में फिर लागू होगी एक्सग्रेशिया पॉलिसी

चंडीगढ़ : हरियाणा की खट्टर सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। रोडवेज व स्वास्थ्य सहित कई विभागों के कर्मचारियों के आंदोलन के बीच उन्हें बड़ी राहत देने की तैयारी है। राज्य में लगभग 12 वर्षों के बाद फिर से एक्सग्रेशिया (अनुकंपा आधार पर नौकरी) पॉलिसी को लागू किया जा सकता है। सीएम ने इसके लिए आला अफसरों को ड्रॉफ्ट तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। सरकार की पांचवीं वर्षगांठ पर पहली नवंबर को करनाल में होने वाली रैली में इसकी घोषणा संभव है। नाराज़ चल रहे कर्मचारियों को खुश करने का यह सरकार का बड़ा दाव साबित हो सकता है। आज के दिन बेशक, कांग्रेसी भी एक्सग्रेशिया पॉलिसी का समर्थन कर रहे हों, लेकिन उनके ही राज में इसे बंद किया गया था। ऐसे में कहीं न कहीं कर्मचारियों में कांग्रेस के प्रति नाराज़गी का यह भी एक कारण रहा है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.