.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Wednesday, 25 June 2014

जुलाई में मिलेंगे पीजीटी को नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ : अनुभव के आधार पर चयनित पीजीटी को नियुक्ति के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। जुलाई महीने में स्कूल खुलने पर ही पीजीटी को शिक्षा निदेशालय से नियुक्ति आदेश जारी होंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पीजीटी को आश्वस्त किया है कि उन्हें स्कूल खुलते ही ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन पीजीटी के साथ मुलाकात में दिया। काफी संख्या में चयनित उम्मीदवार मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। 
हुड्डा से मिलने के लिए नव चयनित पीजीटी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पंचकूला से ऑटो व कारों में वे मुख्यमंत्री आवास के पास तो पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। चूंकि उन्हें मुलाकात का समय मुख्यमंत्री की ओर से नहीं मिला था। पीजीटी ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें पीछे हटा दिया। इस दौरान पुलिस व चयनित उम्मीदवारों की काफी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद सीआइडी कर्मियों ने हस्तक्षेप करते हुए पीजीटी को हुड्डा से वार्ता के लिए दस मिनट का समय दिया। पीजीटी लखविंदर, जसबीर, हरिहर भजन, मुकेश व बीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि अनुभव के आधार पर चयनित 625 पीजीटी में से 145 को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि मेवात कैडर में काफी पहले उनके साथ ज्वाइन कर चुके हैं।                                               dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.