.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 22 June 2014

चॉइस भरने को आईआईटी की कट ऑफ जारी

कोटा : आईआईटी खडग़पुर ने शनिवार को आईआईटी के लिए जेईई एडवांस के रिजल्ट की ऑनलाइन चॉइस फिलिंग कट ऑफ जारी कर दी। सामान्य वर्ग की कट ऑफ 152 अंक रही। कॉमन मेरिट लिस्ट में 152 व उससे अधिक अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को आईआईटी के लिए चॉइस फिल करने का मौका मिलेगा। 
पिछले साल कट ऑफ 156 अंकों पर गया था। इस साल चार अंकों की गिरावट आई है। इसी प्रकार ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) की कट ऑफ 113 से बढ़कर 117 पर पहुंच गई। एससी की कट ऑफ 74 रही, जो पिछले साल 63 थी। वहीं एसटी व निशक्तजन के कट ऑफ माक्र्स 63 रहे। स्टूडेंट्स 24 जून तक ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं। शनिवार को पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण स्टूडेंट्स को दिक्कत आई। एड बटन के काम नहीं करने से स्टूडेंट्स आईआईटी सलेक्ट नहीं कर पा रहे थे।                              db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.