.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 29 June 2014

पीआरटी सूची जारी करने की मांग

गुडग़ांव : कमला नेहरू पार्क में पात्र अध्यापक संघ ने बैठक का आयोजन किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हरियाणा में 9870 पीआरटी(प्राइमरी टीचर) पदों की भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। उच्च न्यायालय का बहाना बनाया जा रहा है और इन पीआरटी की चयनसूची जारी नहीं की जा रही है। पीआरटी की चयन सूची को जल्द से जल्द जारी करने की मांग को लेकर पात्र अध्यापक संघ ने सरकार से मांग की है। संयोजक पवन ने कहा कि सरकार पीआरटी के मामले में कोर्ट में शीघ्र अपना पक्ष रखे, ताकि सही समय पर चयन सूची जारी की जा सके। संघ के महासचिव सुनील यादव ने सरकार से मांग की है कि टीजीटी मास्टर कैडर के खाली पदों का शीघ्र विज्ञापन जारी करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संघ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा।                                                                   db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.