.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Sunday, 29 June 2014

चंडीगढ़ में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स और पुलिस में हुई झड़प


पंचकूला : मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आवास की तरफ बढ़ रहे प्रदेश भर के कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की शनिवार को पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स हटाने की कोशिश तो पुलिस ने उन्हें रोकने की। बाद में मुख्यमंत्री के के स्पेशल सेक्रेटरी के तौर पर शादी लाल बतरा ने आकर कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के पांच सदस्यीय शिष्टमंडल ने मुलाकात की। बतरा ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री को उनकी मांगों के बारे में जानकारी है और इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। कम्प्यूटर प्रोफेशनल संघ के प्रधान हवा सिंह ने बताया कि सरकार ने पिछले कई सालों से प्रदेश के विभिन्न विभागों में काम कर रहे कम्प्यूटर प्रोफेशनल्स को रेगुलर नहीं किया है। इन प्रोफेशनल्स का शोषण हो रहा है।                                      db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.