.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 26 June 2014

वेतन को लेकर कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का धरना शुरू

** लैब अटेेंडेंट ने बोले - 26 महीनों से लैब अटेंडेंट को वेतन नहीं दिया जा रहा है। 
पंचकूला : हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब अटेंडेंट संघ के सदस्यों ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार से सेक्टर-5 शिक्षा सदन के सामने अनशन शुरू किया। बुधवार को प्रदेश भर के लैब सहायक ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। 
रोष-प्रदर्शन के दौरान राज्य प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि सरकार लैब अटेंडेंट के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सभी लैब अटेंडेंट की भर्ती आउटसोर्सिंग के आधार पर किया गया है। उन्होंने कंपनियों द्वारा लैब अटेंडेट्स का आर्थिक व मानसिक तौर पर शोषण किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी शिकायत कई बार दिए जाने के बाद भी उनकी ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संघ ने बताया कि पिछले २६ महीनों से लैब अटेंडेंट को वेतन नहीं दिया जा रहा है।ये हैं मुख्य मांगें 
  • लैब अटेंडेंट का पिछले 26 महीने का बकाया वेतन दिया जाए 
  • सभी लैब अटेंडेंट का न्यूनतम वेतन १५ हजार रुपए किया जाए 
  • निजीकरण प्रथा खत्म की जाए                                                db


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.