पंचकूला : प्राइमरी टीचर (पीआरटी) व पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की चयन सूची जल्द जारी करने और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर तीन दिन से चल रहा पात्र अध्यापकों का अनशन बुधवार को समाप्त हो गया। शिक्षक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खजान सिंह सांगवान ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। सांगवान ने चयन सूची जारी करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। पात्र अध्यापक संघ के संयोजक पवन चमार खेड़ा ने बताया कि 9870 जेबीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया 2 वर्ष से चल रही है। इसमें इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं लेकिन सरकार अनावश्यक देरी कर रही है। यदि एक सप्ताह में पीआरटी की चयन सूची जारी नहीं हुई तो प्रदेशस्तर पर आंदोलन किया जाएगा। db
.

Breaking News
News Update:
*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.