.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Friday 3 January 2014

हरियाणा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड के चेयरमैन का इस्तीफा

** सरकार ने पुनिया का इस्तीफा स्वीकार कर सहोता को सौंपा कार्यभार 
चंडीगढ़ : हरियाणा स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड (एचएसटीएसबी) के चेयरमैन ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) नंदलाल पुनिया ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए बोर्ड के सदस्य ज्ञान चंद सहोता को अगले आदेश तक चेयरमैन का पद संभालने को कहा है।  
इससे पहले पुनिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के चेयरमैन थे। उनके दोनों कार्यकाल विवादों में रहे। स्कूल शिक्षक भर्ती बोर्ड के गठन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती देने वाले पंचकूला के विजय बंसल ने कहा था कि पुनिया को मुख्यमंत्री का नजदीकी होने की वजह से चेयरमैन बनाया गया है। इस याचिका पर फैसला सुनाते समय हाईकोर्ट ने भी पुनिया को बोर्ड चेयरमैन के पद पर रखने को लेकर सख्त टिप्पणी की थी। उसके बाद से ही माना जा रहा था कि देर सवेर पुनिया की चेयरमैन पद से विदाई हो जाएगी। इससे पहले एचपीएससी का चेयरमैन रहते पुनिया की भूमिका पर फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) भर्ती के दौरान भी सवाल उठे थे। हाईकोर्ट के एकल जज ने तब अपनी टिप्पणी में कहा था कि पुनिया को पद पर बनाए रखने को लेकर राज्य सरकार को गंभीरता से फैसला करना चाहिए।                                               db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.