.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Saturday 14 June 2014

गेस्ट टीचर 17 को करेंगे प्रदर्शन

यमुनानगर : राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ की 17 जून को कैबिनेट मंत्री रणदीप सुरजेवाला के घर के बाहर प्रदर्शन करेगा। संघ के वरिष्ठ राज्य उपप्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचर्स को दस वर्ष की एडवांस पॉलिसी में शामिल करने का जो वायदा किया, उसे संघ नकारता है। 
दस वर्षीय पॉलिसी में गेस्ट टीचर्स के साथ छलावा किया गया है। 2008 में राजरानी की मौत के समय सुरजेवाला ने गेस्ट टीचर्स की एकता को तोडऩे के लिए कार्य किया। जिससे गेस्ट टीचर्स में उनके खिलाफ रोष हैं। महासचिव जसबीर ने कहा कि गेस्ट टीचरों तो तीन वर्ष की पॉलिसी की शर्तों को पूरा करते हैं। मुख्यमंत्री शीघ्र ही उन्हें तीन वर्षीय पॉलिसी में नियमित करें।                                                         db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.