.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Tuesday 10 June 2014

आंसरशीट की फोटो कॉपी के लिए खर्च करने होंगे 500 रुपए

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं तो अपनी आंसरशीट की फोटो कॉपी देख सकते हैं। इसके लिए प्रति पेपर 500 रुपए खर्च करने होंगे। इससे संबंधित जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फोटोकॉपी लेने के लिए अंडरटेकिंग फार्म भी डाला गया है। 5 जून को बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की परीक्षा घोषित की थी। बोर्ड का परिणाम पहले साल की तुलना में बेहतर रहा है। बड़ी संख्या में छात्र बेहतर अंक का दावा करते हैं। इस स्थिति में कई बार स्कूल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस तरह की व्यवस्था से छात्रों को वस्तुस्थिति का पता चल जाएगा। 500 रुपए बैंक ड्राफ्ट के साथ वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म को भरकर बोर्ड कार्यालय पर भेजना होगा। अब तक स्टूडेंट्स इस फार्म के लिए स्कूल के चक्कर लगाते थे। 
घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से फार्म को डाउनलोड किया जा सकता है। छात्र आंसरशीट की फोटोकॉपी देख स्थिति से अवगत होंगे। इससे छात्रों को लाभ मिलेगा।                                                            dbfrbd

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.