.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

Thursday 2 October 2014

अब नई सरकार के जिम्मे होगा एचटेट

** बोर्ड ने नवंबर माह में परीक्षा की जताई संभावना
भिवानी : इस बार एचटेट का आयोजन नई सरकार के गठन होने के बाद ही हो पाएगा। हालांकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए शिक्षा विभाग को लिख दिया है और नवंबर माह में कराने का प्रस्ताव रखा है। 
सूत्र बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव को एचटेट को लेकर पत्र लिख दिया है। इसके तहत नवंबर माह में एचटेट के लिए प्रस्तावित किया है। हालांकि अभी तिथि का निर्धारण नहीं किया गया है। जाहिर है कि उस समय नई सरकार बन चुकी होगी और एचटेट के भविष्य का फैसला भी नई सरकार ही करेगी। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और नवंबर माह तक नई सरकार बन चुकी होगी। जाहिर है कि ऐसे में एचटेट के भविष्य का फैसला भी नई सरकार के ही हाथों में होगा। इस बारे में शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि एचटेट को लेकर बोर्ड प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग को लिखा जा चुका है। हालांकि अभी तय नहीं हो पाया है कि एचटेट कब आयोजित किया जाए। नवंबर माह में एचटेट के लिए संभावना है।                                            dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.